जयपुर
जयपुर में एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया जहां कुत्ते शव को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। शव काला पड़ा हुआ था और उसमें कीड़े लगे हुए थे। अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार महिला की हत्या करीब छह दिन पहले की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए हाथ-पैर पकड़कर उसे कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। महिला के हाथ की कलाई और घुटनों के नीचे पैर की स्किन हटी हुई थी। सड़ी-गली लाश को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा रहे थे। जीआरपी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 30 साल है। उसने नीले रंग की साड़ी-ब्लाउज पहन रखा है।
पुलिस मृतका की पहचान के साथ वारिसान की तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या कर सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से हत्या कर सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर मृतका के पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
धौलपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते महिला और उसकी मासूम बच्ची को गोली मारी
UP में दिल दहलाने वाली घटना, सोते समय घर में लगी आग; मां व पांच बच्चे जिंदा जले
राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत, मिलेंगे 11-11 लाख, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल
हाईकोर्ट की सिफारिश पर छह महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए वजह
