दौसा
दौसा में बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान करंट लगने से एक जने की मौत हो गई और एक आग से झुलस गया। हादसे में व्यापारी का लाखों का सामान भी जल कर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा दौसा शहर में बरकत चौराहे के पास स्थित पटाखा शॉप में हुआ। आग एक दुकान के ऊपर होर्डिंग लगाते वक्त बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से चिंगारी निकल कर गिरने से लगी। इस दौरान करंट लगाने से बोर्ड लगा रहे दो युवक झुलस गए, जिनमें से युवक की मौत हो गई। एक बाइक भी जल गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान पर बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। आग लगते ही उनमें अफरातफरी पैदा हो गई। कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह यादव व पुलिस उपाधीक्षक डॉ. दीपक शर्मा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इधर हादसे में झुलसे दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर छोटी दौसा निवासी अशोक कुमार उर्फ बंटी बैरवा (25) पुत्र रामस्वरुप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह यादव ने बताया कि पटाखे की दुकान के बगल में एक डेंटल क्लीनिक पर काम करने वाला युवक अशोक बैरवा के साथ तोसित खान ऊपरी मंजिल पर होर्डिंग बदल रहे थे। इस दौरान उनको करंट लग गया, इससे वे बुरी तरह झुलस गए और उसी वक्त क्लीनिक के बगल वाली दुकान जगन पटाखे शॉप में आग लग गई।
होर्डिंग लगाते वक्त 11 केवी बिजली की लाइन के तारों से टच होने से निकली चिंगारी पटाखों की दुकान पर आ गिरी और देखते ही देखते एक-एक कर पटाखे फूटने लग गए। पूरी दुकान में रखे पटाखे जल कर खाक हो गए। पटाखों की आवाज दूर दूर तक जा रही थी। सूचना मिलते ही दो दमकल आ गई और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि पटाखे की दुकान लाइसेंसधारी है, फिर भी मामले की जांच के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
