जोधपुर
राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के परामर्श पर प्रदेश में तीन पारिवारिक न्यायलय सहित 19 नए न्यायालय सृजित कर दिए हैं। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके आलावा पांच न्यायलय को क्रमोन्नत किया गया है।
विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीर भटनागर की ओर से जारी आदेशानुसार प्रदेश में दस नए अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, तीन पारिवारिक न्यायालय, तीन अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय और तीन अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सृजित किए हैं।
आदेशानुसार तीन सृजित किए गए पारिवारिक न्यायालयों में पारिवारिक न्यायालय संख्या दो भीलवाड़ा, पारिवारिक न्यायालय संख्या दो श्रीगंगानगर और पारिवारिक न्यायालय संख्या तीन उदयपुर शामिल हैं। इसी तरह अलवर में अपर जिला न्यायाधीश भिवाड़ी, चूरू में अपर जिला न्यायाधीश तारानगर और बीकानेर में अपर जिला न्यायाधीश नोखा सृजित किए गए हैं।
आदेशों के अनुसार अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो किशनगढ़बार अलवर, अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घड़साना श्रीगंगानगर और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौहटन बाड़मेर न्याय क्षेत्र बालोतरा में सृजित किए गए हैं।
आदेशों के अनुसार अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दौसा, अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या तीन ब्यावर, अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजगढ़ अलवर, अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तिजारा अलवर, अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो नागौर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पावटा जयपुर जिला, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सलूम्बर उदयपुर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरजगढ झुंझुंनू, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपलू टोंक और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाड़ा जोधपुर जिला नए न्यायालय सृजित किए हैं।
इन्हें किया क्रमोन्नत
पांच सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत किया गया है। जिसमें वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय लाडनू नागौर, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कुचामन सिटी नागौर, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय श्रीविजयनगर श्रीगंगानगर, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय टिब्बी हनुमानगढ़ और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बौंली सवाईमाधोपुर।
भरतपुर शहर में मुनीम की कनपटी पर कट्टा लगाकर 1.10 लाख लूट ले गए बदमाश
RPF SHO ने मंथली बढ़ाकर 11 हजार की, पांच हजार लेते हुए कांस्टेबल व दलाल सहित ACB ने दबोचा
EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव
