दौसा में पीने के पानी का संकट, भाजपा ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

दौसा 

भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दौसा जिले में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर बुधवार को जिला कलक्ट्रेट पर मटका फोड़  प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में खाली मटके लेकर जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

सामने आया ‘लाल डायरी’ का रहस्य, बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले पन्ने | सीएम के बेटे और RCA के चुनाव में लेनदेन का जिक्र

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने  कहा कि दौसा जिला इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। शहर में जलदाय विभाग द्वारा नलों से सप्लाई नहीं की जाती है। जलदाय विभाग एक-दो या चार दिन में पानी नहीं सप्लाई करता। कई बार तो 12-15 दिनों में एक बार ही पानी की सप्लाई करता है। उन्होंने कहा किशहर के करीब 30% हिस्सों में नलों से पानी सप्लाई नहीं होती है। ऐसे में लोगों को टैंकर के पानी का ही सहारा है। वहीं जलदाय विभाग की मिलीभगत से दोसा जिले में टैंकर माफिया फल फूल रहे हैं।  केवल दौसा या बांदीकुई शहर ही नहीं है, बल्कि जिले के अधिकांश इलाकों ने पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा कि महिलाएं दिनभर बाल्टी मटकी लेकर टैंकरों के पीछे, हैंड पंप आदि से पानी एकत्रित करने में लगी रहती हैं।  दौसा जिले में या तो पानी आता नहीं है, आता है तो बदबूदार फ्लोराइड युक्त पेयजल की सप्लाई की जाती है। सरकार ने अपने घोषणापत्र में स्वच्छ पेयजल की घोषणा  ही की थी। आज दिनांक तक जिले में किसी भी क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करा पाई है। सरकार बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी आमजन को उपलब्ध कराने में असमर्थ रही है।

मटका फोड़ प्रदर्शन में उर्मिला जोशी, चंद्रकांता शर्मा, किरण डोरिया, पुष्पा घोशी, मंजू लता जाटव, पूजा पंजाबी, प्रेमलता बैरवा, सपना मीणा, सरोज मीणा, शशि जोशी, विपिन जैन, सुरेश घोशी, लौकश शर्मा, सत्यनारायण धोकरिया, राजेंद्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, रितेश पारीक, रामप्रसाद कानोता, नरेंद्र सोती, विक्रम डोई,अश्वनी जोशी ,पंडित राधेश्याम शर्मा, महावीर डोई, सीडुराम शर्मा, कुंज बिहारी बापी, लोकेश शर्मा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सामने आया ‘लाल डायरी’ का रहस्य, बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले पन्ने | सीएम के बेटे और RCA के चुनाव में लेनदेन का जिक्र

RAS के 905 पदों के लिए आए बम्पर आवेदन, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतनों ने किया अप्लाई

कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर रोक, इस डेट के बाद नहीं होंगे तबादले

टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए की ये गलती तो आ जाएगा नोटिस, ऐसे नजर रख रहा है Income Tax विभाग

कौन हैं डा. तारिक मंसूर जिन्हें भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय टीम का बनाया खास चेहरा | यहां जानिए पार्टी की क्या है रणनीति