बायना (भरतपुर)
भरतपुर के बयाना थाना इलाके में शुक्रवार को चारा काटते समय एक ग्रामीण की दर्नाक मौत हो गई। इस ग्रामीण की शॉल चारा काटने वाली मशीन में फंस गई जिससे उसके गले में फंदा लग गया और इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा बयाना थाना के गांव खूंटखेड़ा का है।जानकारी के अनुसार ग्रामीण निर्भान (40 ) ने सर्दी से बच्चन के लिए शॉल ओढ़ रखी थे और चारा काटते समय वह अपनी शॉल को संभल नहीं पाया जिससे शॉल मशीन में फंस गई और उसके गले में शॉल का फंदा लग गया। मशीन चलती रही और शॉल को खींचती रही जिसमें निर्भान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े तुरंत मशीन को बंद किया और निर्भान को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने निर्भान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
