भरतपुर
भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में जिस व्यक्ति का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया था, दरअसल वह त्रिकोण प्रेम की कहानी का किस्सा निकला है। एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बुधवार को इस राज का खुलासा किया और हत्या की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला को जब नया प्रेमी मिल गया तो उसने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या कर दी।
गिरफ्तार महिला का नाम बरोदा गांव की रहने वाली 30 साल की पूजा है और नए प्रेमी से उसकी मुलाकात REET की परीक्षा के दौरान हुई थी। गांव के एक युवक ने भी पेपर दिया था। इसी मुलाकात में दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गए और फिर दोनों ने मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या कर दी।
एसपी के अनुसार आरोपी महिला पूजा का अपनी उम्र से 20 साल बड़े व्यापारी से प्रेम संबंध था, लेकिन पिछले दिनों हुई REET परीक्षा में उसे नया प्रेमी मिल गया। इस बारे में जब पूजा ने व्यापारी को बताया तो उसने महिला को गांव में बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पूजा ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर व्यापारी की हत्या कर दी। उसका नया आशिक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
ऐसे किया मर्डर
भरतपुर रुदावल थाना इलाके के बरोदा गांव के एक खेत के पास 18 नवंबर की सुबह गांव के एक व्यापारी मलखान का लथपथ शव कच्चे रास्ते में पड़ा मिला था। पुलिस छानबीन में पता चला कि गांव की पूजा (30) नाम की महिला ने अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर मलखान के मुंह को बंद कर पेड़ से बांधा, उसके बाद मलखान की लाठी डंडों से पिटाई की गई। इससे भी नहीं मारा तो दोनों ने मिलकर गला दबाकर मलखान की हत्या कर दी।
पुराने आशिक से ऐसे हुई मुलाकात
एसपी ने बताया कि मृतक मलखान एक गांव से दूध लेकर डेयरी पर बेचता था। डेयरी से एक परिवार करीब 10 सालों से दूध ले रहा था। जहां मलखान और पूजा की मुलाकात हुई। दोनों मिलने लगे और दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गए। पूजा ने पूछताछ में बताया कि मलखान के साथ करीब 2 साल से अवैध सम्बन्ध थे। पूजा की शादी 2016 में हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। पूजा का पति पुलिस में है और बाहर नौकरी करता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
