भरतपुर
बीसीसीआई (BCCI) द्वारा पुणे महाराष्ट्र में 21 नवंबर से आयोजित होने वाली अंडर-15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (Under-15 Women’s Cricket Tournament) के लिए भरतपुर (Bharatpur) जिले की दो प्रतिभावान महिला खिलाड़ी खुशी चौधरी और अनुष्का सोलंकी का राजस्थान की टीम में चयन हुआ है।
पीएनबी के कैशियर ने किया 59.67 लाख का गबन, ऐसे हुआ खुलासा | धोखाधड़ी का केस दर्ज
जिला क्रिकेट संघ (DCA) भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि नदबई (Nadbai) निवासी राइट हैंड ओपनर बैट्समैन खुशी चौधरी तथा राइट हैंड मिडल ऑर्डर बैट्समैन न्यू पुष्प वाटिका निवासी अनुष्का सोलंकी का चयन हुआ है। पूर्व में आरसीए (RCA) द्वारा आयोजित की गई अंडर-15 चैलेंजर ट्रॉफी में इन दोनों ही खिलाड़ियों के द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राजस्थान की टीम में हुआ है।
ख़ुशी और अनुष्का के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, सदस्य नाहर सिंह, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, पावन कौंतय, उतम शर्मा, अमित सिंह, गिरीश बहनेरा, मंगल सिंह, राजकुमार जैन, अवदेश खटाना, रजत शर्मा एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया आदि उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM को जड़ा थप्पड़ | देखें ये वीडियो
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
Railway: रेलवे का सेक्शन इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार | CBI की कार्रवाई
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें


