हलैना (भरतपुर )
भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वैर उपखंड का दौरा कर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया और ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति के सभागार में वैर ब्लॉक के समस्त अधिकारियों की बैठक में कहा कि ब्लॉक के समस्त अधिकारी समय रहते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्वित समय पर करते हुए आम जनता को उसका लाभ दिलाएं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, परिवार नियोजन, नरेगा, पानी, बिजली सड़क व कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन की पालना करने आदि पर जोर देते हुए अधिकारियों से सरकारी कार्यों की पेंडिंग का समय पर निस्तारण करने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति वैर के अलावा एसडीएम कार्यालय तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उनके साथ वैर एसडीएम मुनि देव यादव, तहसीलदार राजेश मीणा, भुसावर सीओ निहाल सिंह शेखावत, पंचायत समिति वैर के विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया, सहायक अभियंता गोविन्द मीणा, थाना अधिकारी सुमेर सिंह आदि अधिकारी साथ रहे।
क्या वाकई नीलाम हो जाएगी भरतपुर की ऐतिहासिक उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध संस्था हिंदी साहित्य समिति, कौन हैं इसके जिम्मेदार; जानें यहां
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
