झालावाड़
एसीबी बूंदी की टीम ने झालावाड़ नगर परिषद के लिपिक श्यामलाल खटाना के यहां बड़ी कार्रवाई की। छापे में बाबू करोड़पति निकला। छापे की कार्रवाई के दौरान इस बाबू के पास डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी और 13 लाख कैश बरामद हुआ। इसके साथ ही 1.75 करोड़ रुपए की जायदाद के कागजात भी बरामद किए गए। एसीबी के अधिकारी भी जांच के दौरान बाबू की सम्पत्तियां देखकर अचम्भित रह गए। ACB ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की है।
इस बाबू के पास जो सोना बरामद हुआ है, उसके कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। एसीबी बूंदी के डीएसपी ज्ञान चंद मीणा ने बताया कि झालावाड़ नगर परिषद में कार्यरत लिपिक श्यामलाल खटाना के खिलाफ सेवाकाल के दौरान करीब 2 करोड़ 33 लाख 99 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप के तहत केस संख्या 406/21 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
आय से 750 फीसदी अधिक मिली काली कमाई
मामले की जांच के क्रम में एसीबी कोर्ट कोटा द्वारा सर्च वारंट लेकर कोटा रेंज एसीबी एसपी ठाकुर चन्द्रशील के निर्देशन में झालावाड़ में कनक रेजिडेंसी स्थित मकान संख्या 52 पर तलाशी ली गई। कुल 3 करोड़ 6 लाख 15 हजार की संपत्ति उजागर हुई, जो आरोपी की सेवाकाल में ज्ञात वैध आय का 750 फीसदी अधिक है।
श्यामलाल, पत्नी राधा बाई के नाम व अन्य बेनामी करीब 78 लाख रुपए कीमत की 39 बीघा कृषि भूमि, तीन मकानों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसे एसीबी टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा करीब डेढ़ किलो सोना, दो किलो चांदी सहित कई तरह की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामना आया। दो मंजिला आलीशान बंगाला भी दो नम्बर की काली कमाई से बनाया है। खटाना नगर परिषद के अग्निशमन अनुभाग का काम देख रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘खजाना खुल गया’ | RBI ने सरकार को दिया 2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिली बड़ी आर्थिक ताकत
- ‘गौरैया के लिए घर, धरती के लिए जंग’ | भरतपुर में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने उठाई पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
- 30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
- ‘धरती बचानी है तो जैव विविधता बचाइए’ | उदयपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
- अटेंडेंस बढ़ाने के नाम पर 20 हजार की ‘डील’ | ACB ने यूनिवर्सिटी के अंदर बिछाया जाल, दो प्रोफेसर रंगे हाथ दबोचे
- भरतपुर हैंडबॉल टीम का चयन पूरा: सब-जूनियर वर्ग में शिशु एकेडमी, जिला स्कूल और गैलेक्सी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
- भीलवाड़ा कृषि महाविद्यालय में ‘सृजन-2026’ का भव्य आयोजन | एआई खेती से लेकर जैविक कृषि तक गूंजे नए विचार
- करनाल में गूंजेगा भरतपुर का नाम: मनीष भान सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
