अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामकुंड दौसा में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य डॉ. अंजीव अंजुम  ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है जिसे हमें जड़ से मिटाना होगा। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड को अभियान चला कर बाल श्रम को रोकने में अपनी महत्ती भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं उसके साथ हमें भी  सामाजिक तौर पर जागृत होना होगा।

शिविर संचालक डॉ, संजीव कुमार रावत ने सरकार ने जो कानून बनाए हैं उनका  कड़ाई से पालन करने की बात कही। कार्यक्रम के विशेष स्थिति विनोद गौड़ ने कहानियों के माध्यम से बच्चों में बाल श्रम की बुराई को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में नंदकिशोर शर्मा और साधना गौड़ ने भी  विचार प्रकट प्रकट किए।

इस अवसर पर छोटे बच्चों के लिए  निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंजन शर्मा, दिनेश कुमार महावर, लोकेश कुमार मीणा रोहड़ा, आलिया, हरिओम शर्मा, कालूराम प्रजापत, आदित्य जायसवाल इत्यादि उपस्थित थे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NSA Ajit Doval: अजित डोभाल लगातार फिर बने NSA, पीके मिश्र भी बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव | यहां देखें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की पूरी लिस्ट

जयपुर में भीषण एक्सीडेंट, ट्रक से भिड़ंत के बाद खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत | घंटों ट्रक के नीचे दबे रहे कार सवार

गहलोत सरकार के समय बने नए जिलों और संभागों की होगी समीक्षा, हो सकता है फिर से पुनर्गठन | समिति गठित

गलत किडनी निकालने के मामले में बड़ा एक्शन, डॉ. संजय धनखड़ का पंजीयन निरस्त | सात अन्य डॉक्टर्स के भी पंजीयन हुए निरस्त, 2 के निलंबित | ये वजह आईं सामने

University Admission: अब स्टूडेंट्स कॉलेज-यूनिवर्सिटी में साल में दो बार ले सकेंगे एडमिशन, UGC ने दी मंजूरी

बैंक कर्मचारियों को तोहफा, DA Hike का ऐलान | जानें 5-डे वीक पर क्या है अपडेट

UP के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने दी नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी | इन कैटेगरी के कर्मचारियों को किया शामिल

मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, अहम मंत्रालय BJP ने रखे अपने पास, जानिए किसको कौनसी मिली जिम्मेदारी

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें