कानून बेच रहा था ASI | एक लाख जेब में रखते ही ACB ने दबोच लिया, कुल दो लाख की कर रहा था मांग

पाली (Pali)  में एएसआई भागाराम को 1.21 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी से दो लाख की मांग कर रहा था, अब जांच और कार्रवाई जारी।

पाली 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को पाली में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने पुलिस चौकी पिपलिया कला (थाना रायपुर, जिला ब्यावर) के चौकी प्रभारी एएसआई भागाराम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई ने परिवादी से दो लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन 1.21 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की पाली द्वितीय इकाई को शिकायत मिली थी कि रायपुर थाने में परिवादी के पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने के एवज में एएसआई भागाराम रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

सत्यापन उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव (ACB रेंज जोधपुर) के सुपरविजन में किया गया। इसके बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय समय पर परिवादी द्वारा रकम सौंपते ही एएसआई भागाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

बैंक कर्मचारियों ने ही 212 निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर निकाल लिए 44 लाख | इस सरकारी बैंक की सात शाखाओं में तीन साल से चल रहा था खेल, गिरोह ऐसे हुआ बेनकाब

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।