एमपीयूएटी का 19वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को | स्नातक से लेकर विद्यावाचस्पति तक, योग्य छात्रों को मिलेंगे उपाधि और स्वर्ण पदक

एमपीयूएटी उदयपुर (MPUAT Udaipur) का 19वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और विद्यावाचस्पति छात्रों को उपाधियाँ और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएँगे। तैयारियों की समीक्षा कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने की।

उदयपुर 

एमपीयूएटी में इस बार दीक्षांत समारोह की हलचल पहले से ही नजर आने लगी है। 22 दिसम्बर 2025 को होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह समारोह विश्वविद्यालय के उन सभी छात्रों के लिए बेहद अहम है, जिन्होंने सत्र 2024-25 में स्नातक पूरा किया है या फिर 11 नवम्बर 2024 से 22 नवम्बर 2025 के बीच स्नातकोत्तर (निष्णात्) या विद्यावाचस्पति उपाधि अर्जित की है।

समारोह में कृषि, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, सामुदायिक विज्ञान, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी और मत्स्य पालन जैसे विभिन्न संकायों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां व स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएँगे।

कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि यह आयोजन विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का प्रतीक है और इसे भव्य व सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से कई समितियों का गठन किया गया है।
उन्होंने 02 दिसम्बर को सभी समितियों के संयोजकों, सह-संयोजकों एवं सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की हर बारीकी—

  • योजना और समन्वय,
  • व्यय और प्रबंधन,
  • स्थल चयन,
  • मुख्य अतिथि एवं अतिथि सूची,
  • एजेंडा, निमंत्रण और व्यवस्था,
  • रसद सामग्री एवं उपकरण,
  • पुरस्कार और पदक, तथा रिहर्सल पर विस्तार से चर्चाएँ हुईं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह दीक्षांत समारोह न केवल छात्रों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा, बल्कि एमपीयूएटी की अकादमिक उपलब्धियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

नए श्रम कानून पर फैली घबराहट खत्म | PF वेज सीलिंग पर कटता है तो आपकी टेक-होम सैलरी ₹1 भी कम नहीं होगी, जानें श्रम मंत्रालय ने और क्या कहा

बैंक कर्मचारियों ने ही 212 निष्क्रिय खातों को एक्टिव कर निकाल लिए 44 लाख | इस सरकारी बैंक की सात शाखाओं में तीन साल से चल रहा था खेल, गिरोह ऐसे हुआ बेनकाब

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।