अजमेर/डूंगरपुर
भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की। ब्यावर (अजमेर) में एक ग्राम सेवक और डूंगरपुर में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों पर नागरिकों से सरकारी कार्य करवाने के बदले घूस मांगने के गंभीर आरोप हैं।
अजमेर: ग्राम सेवक 6 हजार की पहली किस्त में दबोचा
एसीबी के एएसपी राकेश ने बताया कि ब्यावर की ग्राम पंचायत सरमालिया के ग्राम सेवक अखिलेश कुमार ने जल जीवन मिशन में कार्यरत एक कर्मचारी के दो महीने के वेतन बिल पास करने के बदले 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर जाल बिछाया गया और पहली किस्त 6 हजार रुपए लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। एसीबी ने रकम बरामद कर आरोपी को ब्यावर सदर थाने में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डूंगरपुर: नामांतरण के एवज में 5 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी
डूंगरपुर एसीबी चौकी प्रभारी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सागवाड़ा उपखंड के गामडा ब्रामणिया गांव का पटवारी हेमंत बुनकर परिवादी की पैतृक जमीन से उसकी बहन का नाम हटाने और नामांतरण करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। 27 अगस्त को दर्ज शिकायत की पुष्टि के बाद गुरुवार को एसीबी ने जाल बिछाया और उसे 5 हजार रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया। फिलहाल सागवाड़ा डाक बंगले में उससे पूछताछ की जा रही है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आगरा में ई-स्कूटी बनी मौत का चार्जर | चार्जिंग के दौरान लगी आग में बुजुर्ग दंपती जिंदा जले
‘स्पीकर महिलाओं को देखते हैं…’ | डोटासरा के बयान से बवाल, गहलोत बोले- बड़ा क्राइम हुआ है
भुगतान रोको, आंदोलन झेलो | दवा विक्रेताओं का ‘काली पट्टी आंदोलन’ 15 से 17 सितम्बर तक
PNB को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार | ‘नीलामी के बाद कर लिया समझौता, ये कैसी मिलीभगत है?’
