भरतपुर
भरतपुर से एक हादसे की खबर आ रही है। एक कार ने बाइक सवार एक दंपती को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक अपनी कार को भगा ले गया।
हादसा शुक्रवार को भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में चेटोली गांव के पास हुआ। भुसावर थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि अलवर में कठूमर थाना इलाके के खेरलीगंज के रहने वाला हरिओम अपनी पत्नी गीता के साथ बाइक पर किसी काम से वैर जा रहा था। तभी चेटोली गांव के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला बाइक से उछल कर दूर जा गिरी और हरिओम बाइक को लेकर सड़क के किनारे गिर गया।
रास्ते से निकलने वाले लोगों ने दोनों को भुसावर के अस्पताल पहुंचाया जहां गीता की हालत गंभीर होने के कारण उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। आरबीएम अस्पताल ले जाते समय गीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भुसावर पुलिस ने महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
