भरतपुर
भरतपुर के सारस चौराहे के पास जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बैंक के दो अधिकारियों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, पीछे स्कूटी पर आ रही एक मृतक की पत्नी व एक युवक गिरने से चोटिल हो गए। बाइक सवार आगरा रोड स्थित एक होटल में बीमा कंपनी की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक बिजली घर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर तारकेश्वर पत्नी श्वेता, पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारी गोपालगढ़ मोहल्ला निवासी प्रदीप मित्तल पुत्र सत्यप्रकाश और एक अन्य के साथ होटल गए थे। वहां से लौटते समय प्रदीप और तारकेश्वर एक बाइक पर और श्वेता अपने पति के दोस्त के साथ दूसरी बाइक पर थी।
हाइवे स्थित बंसल पेट्रोल पंप के पास तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने प्रदीप और तारकेश्वर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक श्वेता व अन्य व्यक्ति की बाइक से इतनी नजदीक से गुजरा कि उनकी बाइक भी गिर गई।
हादसे के बाद श्वेता ने रास्ते से जा रही गाड़ियों से मदद मांगी। एक गाड़ी रुकी और उसके चालक ने प्रदीप व तारकेश्वर को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
