दौसा
शिक्षक बनाने की डिग्री दिलाने वाला ही निकला घूसखोर! दौसा के एक प्राइवेट बीएड कॉलेज में भ्रष्टाचार की गंध इतनी गहरी हो चुकी थी कि छात्रों को अच्छे नंबरों और उपस्थिति के बदले रिश्वत देनी पड़ रही थी। लेकिन अब एसीबी ने इस शिक्षा माफिया के खेल का पर्दाफाश कर दिया है।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ओम शिव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दौसा के प्रिंसिपल राकेश कुमार चौबे को शुक्रवार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज में पढ़ने वाले एक अभ्यर्थी ने एसीबी को 1 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि प्रिंसिपल द्वारा प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिलवाने और उपस्थिति फुल कराने के नाम पर 6000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत के बाद ACB ने इसकी गंभीरता से जांच और सत्यापन करवाया। इस दौरान पुष्टि हुई कि रिश्वत की डील 6000 से घटाकर 5000 रुपये में फाइनल हुई थी।
इसके बाद एसीबी चौकी दौसा के उप अधीक्षक नवल किशोर के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक रमेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही प्रिंसिपल राकेश कुमार चौबे ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच हो रही है कि इस घूसखोरी में कॉलेज के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे ऐसे अनैतिक लेन-देन पर एसीबी की नजर बनी हुई है, और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
- रेलवे कर्मचारी 10 रुपये के शक में बर्खास्त, 24 साल भुगता दर्द! | हाईकोर्ट बोला—सबूत नहीं, फैसला गलत
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
