बारां
राजस्थान में एक CI ने एक जने की गिरफ्तारी के दौरान थाने में मारपीट नहीं करने और रिमांड अवधि नहीं बढ़ाने के एवज में परिवादी के भाई से 50 हजार की घूस मांग ली। ACB ने उसको पकड़ने के लिए जाल भी बिछाया, लेकिन उसका ट्रैप फेल हो गया। अब ACB ने उस CI के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला प्रदेश के बारां जिले के थाना अंता का है जहां पद स्थापित CI अनिल पांडे के खिलाफ ACB ने फेल ट्रैप के मामले में धारा 8 के तहत रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।
ACB के अनुसार झालावाड़ जिले के खानपुर में परिवादी के भाई की गिरफ्तारी के दौरान रिमांड अवधि नहीं बढ़ाने और थाने में मारपीट नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन होने के बाद आरोपी CI अनिल पांडे ने रिश्वत नहीं ली थी। यानी ACB का ट्रैप फेल हो गया था। इस पर प्रकरण को जयपुर मुख्यालय भिजवाया था जहां से इस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोटा ग्रामीण एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि अनिल पांडे खानपुर में पदस्थापन के दौरान रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान उन्हें ट्रैप करने की कोशिश भी की थी, लेकिन यह ट्रैप फेल हो गया था। सत्यापन में यह बात सामने आ गई थी कि सीआई अनिल पांडे ने रिश्वत की मांग तो की थी, लेकिन रिश्वत लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद में मुख्यालय ने इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीबी की एएसपी प्रेरणा शेखावत का कहना है कि डिमांड में भी उतनी ही सजा होती है, जितनी रिश्वत लेने के मामले में होती है।
क्या हुई थी घटना
एसीबी की एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि जून 2021 में 50 हजार की डिमांड सीआई अनिल पांडे ने की थी। इसमें हनीट्रैप के मामले में एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया था। महिला को जेल भेज दिया गया था, जबकि आरोपी कैलाश मीणा रिमांड पर चल रहा था। जिसमें परिवादी कैलाश मीणा की रिमांड अवधि नहीं बढ़ाने, थाने में मारपीट नहीं करने और सुविधाएं देने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।. इस मामले में कैलाश मीणा के रिश्तेदार बारां निवासी परिवादी राधाकिशन मीणा ने ही एसीबी को शिकायत दी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
