भरतपुर
भरतपुर वार्ड 43 के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन के पार्क में पार्क कमेटी द्वारा म्यूजिक के साथ सुंदरकाण्ड का पाठ कर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। प्रसादी में साधु महात्माओं , आस पड़ोस एवम वार्ड के सभी लोगों सहित लगभग ग्यारह सौ लोगों ने प्रसादी का आनंद लिया।
दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रसाद का आनंद लेते रहे । महिलाओं ने भजन कीर्तन कर ईश्वर का गुणगान किया। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने वार्ड में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए पार्षद दीपक मुदगल, अलक झलक के महंत स्वामी जी, शमशानेश्वर के महंत उमेश मिश्रा, वैद्यदिनेश शर्मा , राधेश्याम गुप्ता, कमेटी के अध्यक्ष कालीचरण गौतम को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
पार्क कमेटी के सदस्य जगदीश पचौरी, शीतल प्रसाद गुप्ता, अर्जुनदेव शर्मा, गोविंद गुप्ता, अनूप गुप्ता, नीरज गोयल, मदन मोहन त्रिगुणायक, दिनेश शर्मा, खेमचंद शर्मा आदि ने व्यवस्था को संभालते हुए सभी का आभार प्रकट किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
