नई दिल्ली
रेलवे में उच्च वेतनमान पर पदोन्नत रेल कर्मचारियों को भी अब राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। ये कर्मचारी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड ने उनकी यह मांग मान ली है।
आपको बता दें कि अभी ता यह भत्ता ग्रेड आठ वाले कर्मचारी तक यानी जिस कर्मचारी का वेतनमान 46 सौ रुपए से कम है, उसे ही मिलता है। अधिक वेतनमान पर पदोन्नत होने के बाद अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता है, जबकि इन कर्मचारियों से भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी कराई जाती है। जिसमें वरिष्ठ गार्ड, वरिष्ठ चालक के अलावा सिग्नल, यांत्रिक, विद्युत विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी, रेलवे अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स, वरिष्ठ पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जिसे अब रेलवे बोर्ड ने मान लिया है और नया आदेश जारी किया है।
नए आदेशों के अनुसार उच्च वेतनमान पर पदोन्नत रेल कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। ट्रेन संचालन से जुड़े वरिष्ठ कर्मचारियों व रेलवे अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि मोडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एमएसीपी) के तहत पदोन्नत होकर उच्च पद वाले वेतनमान में पहुंच गए या उच्च पदोन्नत वेतनमान मिल रहा है, वैसे कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
मगर शर्त ये है…
पत्र में शर्त है कि अगर किसी कर्मचारी की भर्ती ग्रेड नौ के वेतनमान पर हुई है तो उसे राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन ड्यूटी करने पर भी अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 20 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
