PM Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी दुनियाभर के कई दिग्गज नेता रहे, बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक, श्रीलंका से लेकर मालदीव तक, सभी देशों के प्रमुख की मौजूदगी में उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला।खड़गे भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।
मोदी नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। रविवार शाम 7:25 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और उनके साथ कैबिनेट में 68 मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। पीएम मोदी ने आज सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को नमन भी किया। वह सबसे पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए जानते हैं कि किस राज्य से कौनसा नेता कैबिनेट में शामिल हुआ।
उत्तर प्रदेश 1.हरदीप सिंह पुरी 2.राजनाथ सिंह 3.जयंत चौधरी 4.जितिन प्रसाद 5.पंकज चौधरी 6.बीएल वर्मा 7.अनुप्रिया पटेल 8.कमलेश पासवान 9.एसपी सिंह बघेल
बिहार 1.चिराग पासवान 2.गिरिराज सिंह 3.जीतन राम मांझी 4.रामनाथ ठाकुर 5.ललन सिंह 6.निर्यानंद राय 7.राज भूषण 8.सतीश दुबे
— आनंद آنند مینی Aanand (@aanandmani) June 9, 2024
केरल 1.सुरेश गोपी
तेलंगाना 1.जी किशन रेड्डी 2.बंदी संजय
तमिलनाडु 1.एल मुरुगन झारखंड 1.आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 2.अन्नपूर्णा देवी
आंध्र प्रदेश 1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी 2.राम मोहन नायडू किंजरापु 3.श्रीनिवास वर्मा
पश्चिम बंगाल 1.शांतनु ठाकुर 2.सुकांत मजूमदार
पंजाब 1.रवनीत सिंह बिट्टू
असम 1.सर्बानंद सोनोवाल 2,पबित्रा मार्गेरिटा
उत्तराखंड 1.अजय टम्टा दिल्ली 1.हर्ष मल्होत्रा छत्तीसगढ़ 1.तोखन साहू
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें