भरतपुर
भरतपुर की सांसद रंजीता कोली के गनमैन नीतेश कुमार ने अपने गांव उमरैड में पड़ौस में रहने वाली एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। गनमैन की फायरिंग से महिला का बेटा भी घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। घटना के बाद पुलिसकर्मी नीतेश कुमार ने बयाना थाने में सरेंडर कर दिया है।
सांसद रंजीता कोली का गनमैन नीतेश कुमार राजस्थान पुलिस का सिपाही है। सांसद रंजीता कोली इन दिनों दिल्ली में हैं। ऐसे में गनमैन नितेश को छुट्टी दी गई थी। वह अपने गांव उमरेड़ आया हुआ था। बताया गया कि ताश खेलने को लेकर विवाद हुआ और गनमैन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से मां-बेटे पर फायरिंग कर दी।
ACB की बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद EO एक लाख की घूस लेते दलाल सहित गिरफ्तार, एक कर्मचारी हुआ फरार
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। सांसद रंजीता कोली के गनमैन नितेश ने पड़ोस में रहने वाली जमना बाई (60) और उसके बेटे साहब सिंह (40) पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 7 राउंड फायर कर दिए। घटना में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बेटे को जयपुर रेफर किया गया है। घायल साहब सिंह का पिता ध्रुव सिंह भी इस हमले में घायल हो गए हैं। उनके जबड़े पर पत्थर लगा है। ध्रुव सिंह का कहना है कि आरोपी ने 5 महीने पहले भी उनके परिवार पर हमला किया था। गनमैन ने घटना के बाद बयाना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी ने एक के बाद एक 7 गोलियां चलाईं। वैर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बबलू शर्मा ने बताया कि घटना में जमुना देवी के सीने में और साहब सिंह के पेट में एक-एक गोली लगी। साहब सिंह के पेट में गोली आर-पार निकल गई।
पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में ये बताई बात
पुलिस के अनुसार आरोपी गनमैन शराब के नशे में धुत था। वह सही तरह से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। उसे वैर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। बाकी जांच में मामला अवैध संबंधों के शक का भी लग रहा है। आरोपी नितेश को शक था कि घायल साहब सिंह पुत्र ध्रुव सिंह के चाचा के लड़के के अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ है। इसलिए वह गुस्से में मौके पर पहुंचा। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
नोट :अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और सिटी का नाम लिखकर मैसेज करें
ACB की बड़ी कार्रवाई: नगर परिषद EO एक लाख की घूस लेते दलाल सहित गिरफ्तार, एक कर्मचारी हुआ फरार
यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स
UGC ने PhD दाखिले के लिए रिवाइज्ड किए नियम, महिलाओं को मिली यह छूट