जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कैबिनेट का गठन नए सिरे से कर तो दिया, लेकिन अब उनको विधायकों के बड़े असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। विधायक बृजेन्द्र ओला इसलिए नाराज हो गए हैं कि तीन बार का विधायक होने के बाद भी उनको राज्य मंत्री बनाया गया। वहीं एक और विधायक दयाराम परमार ने मुख़्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पूछ लिया है कि आखिर मंत्री बनने की योग्यता क्या है।
अलवर के दो विधायक आज दिन में ही विस्फोटक बयां दे चुके हैं। बसपा से कांग्रेस में आए कुछ विधायक भी नाखुश हैं। पार्टी में नाराजगी बढ़ती देख पार्टी के वरिष्ठ नेता डेमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।
बृजेंद्र ओला राज्य मंत्री बनाए जाने के बावजूद नाराज हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बृजेंद्र ओला को समझाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उन्हें साथ लेकर अजय माकन के पास होटल मैरियट में पहुंचे। ऐसा कहा जा रहा है कि उनको सोनिया गाँधी से मिलवाया जाएगा। ओला इस बात से नाराज हैं कि उन्हें तीन बार का विधायक होने के बावजूद राज्य मंत्री बनाया गया। जबकि दो बार के विधायकों को कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है।
उदयपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर ये पूछा है कि मुझे बताया जाए कि मंत्री बनने के लिए क्या योग्यता रखी गई थी, ताकि अगली बार उन योग्यताओं का वे ध्यान रखें। अलवर से जौहरी लाल मीणा ने तो खुलेआम कैबिनेट मंत्री बनाए गए टीकाराम जूली पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़ दिए।
बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने भी मुंह फुलाया
बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए पांच विधायकों ने भी मुंह फुला लिया है। बसपा से कांग्रेस में आए विधायक राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री बनाए जाने से ये बाकी विधायक नाराज हैं। बसपा से कांग्रेस में आए इन पांचों विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास बुलाया। अब उनको संसदीय सचिव बनाकर उनकी नाराजगी दूर की जा सकती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
