नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में हैवानियत की इंतहा देखेने को मिली। सिंगोली जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम अथवा कला में गुरुवार सुबह बाइक से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना ला लाइव वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील (35 वर्ष) निवासी बाणदा अपने एक अन्य साथी के साथ ग्राम अथवा कलां के पास से जा रहा था। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर लोगों ने मिलकर आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की और उसे पिकअप से बांधकर घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई।
नीमच के SP सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने कान्हा को बाइक से टक्कर मार दी थी। इस दौरान छीतरमल की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था। टक्कर लगने पर कान्हा ने पत्थर उठा लिया। इस पर छीतरमल ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और कान्हा के साथ मारपीट की। इसी दौरान सड़क से एक पिकअप गाड़ी निकली, इसमें रस्सी भी बंधी थी। आरोपियों ने कान्हा के पैर बांधकर पिकअप से उसे 100 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटा।
इस मामले में सिंगोली थाना क्षेत्र के थानाधिकारी रमेशचन्द्र दांगी ने बताया कि आरोपी छितर गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर सहित आठ आरोपितों के खिलाफ हत्या व एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया- ये मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है?
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
