दमोह
दमोह के तेंदूखेड़ा नगर पंचायत में एक सीएमओ और अकाउंटेंट को को ठेकेदार से एक लाख रुपए की घूस लेते हुए सागर लोकायुक्त ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नगर पंचायत में अपने दफ्तर में ही रिश्वत ले रहे थे। आरोपी 30 लाख के बिल पास करने के बदले 13% कमीशन मांग रहे थे।
सागर लोकायुक्त के मुताबिक नगर पंचायत के ठेकेदारी करने के लिए यह रिश्वत ली जा रही थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सीएमओ प्रकाश पाठक और अकाउंटेंट जितेंद्र श्रीवास्तव हैं। परिवादी ठेकेदार ने शिकायत की थी कि कुछ माह पहले ही उसने नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया था। सीएमओ उससे 13 प्रतिशत का कमीशन मांग रहे थे। कमीशन न देने के कारण सीएमओ द्वारा उसके बिल पास नहीं किए जा रहे थे।
शिकायत दर्ज कराने के बाद लोकायुक्त टीम उसके साथ सीएमओ कार्यालय पहुंची और सीएमओ, एकाउंटेंट से और एक सब-इंजीनियर से लेन-देन 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने उन्हें कैमिकल लगे नोट दिए और जैसे ही सीएमओ, अकाउंटेंट ने उन नोटों को लिया, लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार इस मामले में एक सब-इंजीनियर भी शामिल है, जो मंगलवार को ड्यूटी पर न होने के कारण कार्रवाई से बच गया। लोकायुक्त पुलिस ने उसे भी आरोपी माना है। रिश्वत का 40% हिस्सा CMO और 60% हिस्सा अकाउंटेंट और सब इंजीनियर का था।
ठेकेदार बीएल बड़ेरिया ने बताया कि एक लाख रुपए से पहले भी वह 54 हजार रुपए घूस में दे चुका है। इसमें से 36 हजार रुपए सब इंजीनियर अशोक शाह और 18 हजार रुपए अकाउंटेंट जितेंद्र श्रीवास्तव ने लिए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
