प्रयागराज
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनका 8 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें उन्होंने आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी अद्या तिवारी, संदीप तिवारी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने कई अहम बातों का उल्लेख किया है।
आठ पन्ने के सुसाइड नोट में हर पन्ने के नीचे महंत नरेंद्र गिरि का दस्तखत है। सुसाइड नोट में लिखा है कि इसी महीने 13 तारीख को भी आत्महत्या करने का खयाल आया था। 8 पेज के इस सुसाइड नोट के पेज 2 पर लिखा है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी, संदीप तिवारी पुत्र अद्या प्रसाद तिवारी होंगे। इसके अलावा उन्होंने सुसाइड नोट में कई अहम बातें लिखी हैं।
सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने लिखा है कि मैं महंत नरेंद्र गिरि आज आनंद गिरि के कारण बहुत विचलित हो गया। आज हरिद्वार से सूचना मिली कि एक दो दिन में आनंदगिरी मोबाइल के माध्यम से किसी छोटी महिला या लड़की के साथ गलत काम करते हुए फोटो वायरल कर देगा। मैं महंत नरेंद्र गिरि बदनामी के डर से कहां-कहां सफाई देता रहूंगा। मैं जिस सम्मान से जी रहा हूं, तो बदनामी में कैसे जी पाऊंगा। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
8 पेज के इस सुसाइड नोट के पेज 2 पर लिखा है कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार आनंद जी, अद्या प्रसाद तिवारी, संदीप तिवारी पुत्र अद्या प्रसाद तिवारी होंगे. मेरा प्रयागराज के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध है कि मेरी हत्या के जिम्मेदार उपरोक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए. ताकि मेरी आत्मा को शांति मिल सके।
सुसाइड के हर पन्ने पर महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी परेशानी को खुलकर लिखने की कोशिश की है। मंहत ने पेज 2 पर लिखा कि प्रिय बलवीर मठ मंदिर की व्यवस्था का प्रयास वैसे ही करना, जैसे मैंने किया है। आशुतोष गिरी, नितेश गिरि एवं मंदिर के सभी महात्मा बलवीर का सहयोग करना।
सुसाइड नोट के पेज 3 पर महंत नरेंद्र गिरि ने लिखा है कि मैं महंत नरेंद्र गिरि वैसे तो, 13 सितंबर 2021 को आत्महत्या करने जा रहा था लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आज जब हरिद्वार से सूचना मिली कि एक दो दिन में आनंदगिरी कम्प्यूटर के माध्यम से किसी महिला या लड़की के साथ गलत काम करते हुए फोटो वायरल कर देगा. मैंने सोचा कहां कहां सफाई दूंगा। एक बार तो बदनाम हो जाऊंगा। मैं जिस पद पर हूं, वह गरिमामयी पद है। आगे पेज 4 पर उन्होंने लिखा है कि सच्चाई तो लोगों को बाद में पता चल जाएगी लेकिन मैं तो बदनाम हो जाऊंगा। इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। जिसकी जिम्मेदारी आनंद गिरि. अद्या प्रसाद तिवारी और उनके लड़के संदीप तिवारी की होगी।
इस सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने एक ही बात को कई बार रिपीट किया है। लेकिन पूरे सुसाइड नोट में उन्होंने आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी की तरफ ही इशारा किया है। पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सबसे पूछताछ की जा रही है।
महंत का पूरा सुसाइड नोट अविकल रूप से यहां पढ़िए, शब्द उन्हीं के हैं, केवल उनको यहां इस रूप में प्रस्तुत किया गया है:
मेरा समाधि गद्दी में गुरुजी के बगल में किंतु पेड़ के पास दिया जाए। दूसरा मैं दुखी होकर आत्महत्या करने का निर्णय लेकर आत्महत्या करने जा रहा हूं।
मेरी मौत की जिम्मेदार आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी संदीप तिवारी पुत्र आद्या प्रसाद तिवारी की होगी। प्रयागराज के सभी पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध करता हूं। मेरे आत्महत्या की जिम्मेदार उपरोक्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे मेरी आत्महत्या को शांति मिले।
बलवीर गिरी मठ मंदिर का व्यवस्था प्रयास करना, जिस तरह से मैंने किया। इसी तरह से करना। आशुतोष गिरी, नीतीश गिरी एवं गद्दी की सभी महात्मा बलवीर का सहयोग करना। परम पूज्य महंत हरगोविंद पुरी से निवेदन है कि गद्दी का महंत बलवीर गिरोह को बनाना। महंत रवींद्र पूरी जी सजावट आपने हमेशा साथ दिया। मेरे मरने के बाद बलवीर गिरी का ध्यान दीजिएगा। सभी को मेरा- ओम नमो नारायण।
मैं महंत नरेंद्र गिरि वैसे तो यह 13 सितंबर 2021 को आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आज जब हरिद्वार से सूचना मिली कि एक-दो दिन में आनंद गिरी कंप्यूटर के माध्यम से मोबाइल से किसी लड़की या महिला की मेरी फोटो लगाकर गलत काम करते हुए फोटो वायरल कर देगा।
मैंने सोचा कहां तक सफाई दूंगा एक बार तो बदनाम हो जाऊंगा। मैं जिस पद पर हूं वह गरिमामयी पद है। सच्चाई तथा लोगों के बाद में चल रहा है, लेकिन मैं तो बदनाम हो जाऊंगा। इसीलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं जिसकी जिम्मेदारी आनंद गिरि, आद्या तिवारी एवं उसका लड़का संदीप तिवारी की होगी।
मैं महंत नरेंद्र गिरि आज मेरा मन आनंद गिरी के कारण विचलित हो गया। हरिद्वार से ऐसी सूचना मिली थी आनंद गिरि कंप्यूटर के माध्यम से एक लड़की के साथ मेरी फोटो जोड़कर गलत काम करते हुए बदनाम करेगा आनंदपुरी कर रहना है। महाराज यानी मैं, कहां तक सफाई देते रहेंगे। मैं जिस सम्मान के साथ जी रहा हूं अगर मेरी बदनामी हो गई तो मैं समाज में कैसे रहूंगा। इस अच्छा मर जाना ही ठीक है। आज मैं आत्महत्या कर रहा हूं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी आनंद गिरि आद्या तिवारी जो पहले पुजारी वह उनको मैंने नियुक्त किया। और संदीप तिवारी आद्या तिवारी के पुत्र हैं।
महान नरेंद्र गिरी 25 लाख रुपए आदित्य मिश्रा से एवं 25 लाख रुपए शैलेंद्र सिंह से चेक से मांगता हूं।
मैं महंत नरेंद्र गिरि मठ बाघंबरी गद्दी बड़े हनुमान मंदिर लेटे हुए वर्तमान में अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अपने होशो हवास में बगैर किसी दबाव में मैं यह पत्र लिख रहा हूं। जब से आनंद गिरि ने मेरे ऊपर असत्य मिथ्या मनगढ़ंत आरोप लगाया तब से मैं मानसिक दबाव में जी रहा हूं। जब भी मैं एकांत में रहता हूं। मर जाने की इच्छा होती है। आनंद गिरि आद्या प्रसाद तिवारी उनका लड़का संदीप मिलकर मेरे साथ विश्वासघात किया है।
सोशल मीडिया व फेसबुक एवं समाचार पत्रों में आनंद गिरि ने मेरे चरित के ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाया।
मैं मरने जा रहा हूं, सत्य बोलूंगा। मेरा घर से कोई संबंध नहीं है। मैंने एक भी पैसा घर पर नहीं दिया। मैंने एक मंदिर एवं मठ में लगाया। 2004 में मैं महंत बना। 2009 से पहले अभी जो मठ एवं मंदिर का विकास किया सभी भक्त जानते हैं। आनंद गिरी द्वारा जो भी आरोप लगाया गया। उससे मेरी एवं मेरे मठ मंदिर की बदनामी हुई। मैं बहुत आहत हूं। मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं और मरने की संपूर्ण जिम्मेदारी जो मंदिर के पुजारी हैं। अध्यापक तिवारी का बेटा संदीप तिवारी भी की भी होगी। मैं समाज में हमेशा शान से जिया लेकिन आनंद गिरि मुझे गलत तरीके से बदनाम किया। बलबीर गिरी मेरी समाधि पार्क में नींबू के पेड़ के पास दिया जाए। यही मेरी अंतिम इच्छा है धनंजय विद्यार्थी मेरे कमरे की बलवीर गिरी महाराज को देना।
प्रिय बलबीर गिरी ओम नमो नारायण।
मैंने तुम्हारे नाम एक रजिस्ट्री व वसीयत की है। जिसमें मेरे ब्रह्मलीन मरने के बाद हो जाने की बात तुम बड़े हनुमान मंदिर एवं मठ बाघंबरी गद्दी के महंत बनोगे। सब से मेरा एक अनुरोध है मेरी सेवा में लगे विद्यार्थी जैसे मिथिलेश पांडे, रामकृष्ण पांडे, मनीष शुक्ला, विवेक कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार मिश्रा, उज्जवल त्रिवेदी, प्रज्वल द्विवेदी, अभय द्विवेदी, निर्भय द्विवेदी, सुमित तिवारी का ध्यान देना। जिस तरह से मेरे समय में मैं रहा हूं उसी तरह से तुम्हारे समय में रहेंगे। इन सभी का ध्यान देना।
उपरोक्त सभी जिनका मैंने नाम लिया है। तुम लोग भी बलवीर गिरी महाराज का सम्मान करना। जिस तरह से तरीके से हमारा सेवा की एवं मठ सेवा ही उसी तरीके से बलवीर गिरी महाराज एवं मठ मंदिर की सेवा करना। वैसे हमें सभी विद्यार्थी प्रिय हैं लेकिन मनीष शुक्ला, शिवांश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा मेरे अति प्रिय हैं। कोरोना काल में जब मुझे कोरोनावायरस हुआ तो सेवा सुमित तिवारी ने की। मंदिर में फाफा पुल की दुकान मैंने सुमित तिवारी को किरायानामा रजिस्टर्ड किया है। मिथिलेश पांडे को इंपीरियल की दुकान किराए पर दी है। मनीष शुक्ला, विवेक मिश्रा, अभिषेक को दुकान में देकर लड्डू की दुकान किराए में दी है।
पर यह सुसाइड नोट उन्होंने ही लिखा आईएएस पर संशय
काशी सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्र नंद सरस्वती जी महाराज ने इस सुसाइड नोट पर संशय व्यक्त किया है और कहा कि इस क्षति है को तो पूरा नहीं किया जा सकता है। सपने में भी सोचा नहीं था कि महंत जी आत्महत्या करेंगे। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन नरेंद्र गिरी इतना लिखते नहीं थे। न ही कभी लिखा पढ़ी किया। वे सिर्फ साइन ही बना पाते थे। इसका मेरे पास प्रमाण भी है। अप्रैल में मेरी हरिद्वार कुंभ में नरेंद्र गिरी से मुलाकात हुई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
