श्रीनगर
तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों को शहादत पर जहां पूरा देश गम में डूबा हुआ था, वहीं एक महिला बैंक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर CDS बिपिन रावत की मौत पर एक इमोजी के साथ अपमानजनक पोस्ट डाल दी। इस पर प्रबंधन ने इस महिला बैंक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
मामला जम्मू कश्मीर बैंक का है जहां के एक महिला कर्मचारी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अनुचित पोस्ट डाल दी। यही नहीं गलत प्रतिक्रिया भी दी है। इस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त करने पर एक महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बैंक अधिकारियों ने दी है।
महिला के निलंबन पत्र में बैंक ने कहा कि- “बैंक के हितों/नियमों के विपरीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के खिलाफ समय-समय पर बार-बार जारी किए गए परिपत्रों के बावजूद, हमारी कर्मचारी ने एक दुखद घटना पर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM के बाद अब तहसीलदार रंगे हाथ पकड़ा गया | नामांतरण खोलने के लिए मांगे थे 1 लाख, 80 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- SDM का काला खेल | रिश्वत की रकम गिन रहा था अफसर, तभी ACB ने दबोच लिया, रीडर भी गिरफ्तार | ₹1,50,000 की डिमांड, 80 हजार लेते हुए पकड़े गए
- अंशु डागुर और जेपी अटवाल का अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चयन
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का बचत जागरूकता टॉक शो | विशेषज्ञ अजय शर्मा ने समझाया निवेश का महत्व
- भरतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तैयारियां तेज़ | संगोष्ठी में जुटेंगे दिग्गज नेता और जनसंघ कार्यकर्ता
- Bharatpur: सेवा पखवाड़े में भाजपा का विशेष सफाई अभियान | श्री मदन मोहन मंदिर में जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
- DUSU चुनाव 2025 में ABVP का परचम | आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI को मिला सिर्फ एक पद
- भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले
- बीकानेर में रिश्तों का कत्ल | भतीजे ने की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम
- कार बन गई कत्ल का हथियार, मां-बेटे को बारी-बारी से कुचला | गवाही देने निकले थे अदालत, पहुंच गए श्मशान