दौसा
दौसा में शनिवार शाम को जयपुर-आगरा हाईवे पर एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ कि पता ही नहीं चला कि अचानक मौत कैसे चली आई और चार लोगों की जिंदगी छीन ले गई। एक बेकाबू पिकअप डिवाइडर तोड़कर एक बाइक से जा टकराई। इससे बाइक सवार तीन लोगों और पिकअप चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं, जिनमें बेटी, पिता और चाची शामिल हैं। हादसा दौसा के जीरोता गांव के पास हुआ। बाइक पर सवार तीन लोग सड़क को क्रॉस करने के लिए सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान एक बेकाबू पिकअप मौत बनकर आई और डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जाकर बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पप्पू मीणा पुत्र हरसहाय मीणा (50) निवासी नांगल बैरसी, कविता पत्नी मुकेश (28) निवासी जमवारामगढ़ व काली देवी पत्नी राजकुमार मीणा (35) निवासी नांगल बैरसी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक की अभी पहचान नहीं हुई।
डिप्टी एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि बाइक सवार पप्पू, कविता व काली देवी दौसा के बड़ा गांव से किसी रिश्तेदार के तीये की बैठक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वे अपने गांव की सड़क पार करने के लिए खड़े हुए थे। ओवर स्पीड पिकअप ने डिवाइडर पार कर बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने से पिकअप पलट गई जिससे उसके चालक की भी मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
