जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरकारी बैंक का एक वरिष्ठ अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार हो गया। विधायकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में बैंक अधिकारी की शिकायत पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला इस बैंक अधिकारी को ब्लैकमेल कर बीस लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। महिला अलवर व दिल्ली में भी हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।
पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ अधिकारी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि बैंक के इस अधिकारी ने इस संबंध में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम सीमा शर्मा उर्फ सपना है और वह मूलत: भतरपुर हाल दिल्ली निवासी है। यह महिला ने बैंक अधिकारी से बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांग रही थी।
इस शिकायत पर एक टीम का गठन एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार के निर्देशन में विधायकपुरी थानाधिाकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में किया गया और मिले सबूतों के बाद महिला की पहचान की गई।
एक लाख अग्रिम लेते ही दबोच लिया
महिला ने बीस लाख रुपए नहीं देने पर जब मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तो पीड़ित बैंक अधिकारी ने एक लाख अग्रिम देना तय किया और पुलिस को सूचना दे दी। महिला ने एक लाख अग्रिम लेकर बैंक अधिकारी को जयपुर के राजापार्क स्थित हनुमान ढाबा के पास बुलाया। यहां पर एक लाख रुपए लेते पुलिस महिला को रंगे हाथ दबोच लिया।
इन्वेस्ट करने की बात कहकर होटल बुलाया और फिर सम्बन्ध बनाए
थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि महिला ने इस बैंक अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क कर मोटी राशि बैंकिंग सैक्टर में इन्वेस्ट करने की बात कहकर होटल में बुलाया। होटल में परिवादी को डरा धमकाया और शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। फिर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का भय दिखाकर राजीनामा करने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
