भरतपुर
कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष समिति भरतपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर भरतपुर शहर के चारों ओर स्थित कच्चे परकोटे पर बसे लोगों को प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में पट्टे देने के लिए पूरक गाइड लाइन जारी कराने की मांग की है।
शुक्रवार को संघर्ष समिति के उप संयोजक श्रीराम चंदेला के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया कि भरतपुर शहर के चारों ओर स्थित रियासत कालीन कच्चा परकोटा की गै०मु० आबादी की भूमि पर बिना किसी विवाद के पिछले 45-50 वर्षों से लगभग 2000 परिवार निवास करते आ रहे हैं। इनमें अधिकांशत गरीब, मजदूर, अल्प आय वर्ग के परिवार हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हित में जनकल्याणकारी प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021, 2 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ कर 368 पृष्ठ की गाईड लाइन जारी की गई है। लेकिन इसमें भरतपुर शहर के कच्चा परकोटे की भूमि पर काबिज लोगों को पट्टे देने की किसी प्रकार की योजना, आदेश-निर्देश नगर निगम भरतपुर को जारी नहीं किए गए हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने वर्षों से न्यायालय में विवादित जयपुर की पृथ्वी नगर योजना जैसे अनेक योजनाओं को पट्टे देने के लिए गाईड लाइन में नियम-कानून, मापदंडों में शिथिलता दी है, लेकिन भरतपुर शहर के कच्चे परकोटे की भूमि पर काबिज लोगों को पट्टे देने के प्रकरण को शामिल नहीं कर सरकार ने परकोटे की भूमि पर काबिज लोगों के साथ सौतेला भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है जिसको लेकर परकोटे वासियों में सरकार के निर्णय के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि परकोटे पर 2000 परिवार निर्बाध रूप से रह रहे हैं। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। पुरातत्व विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। परकोटे पर रहने वाले सभी लोग पट्टे प्राप्त करने के अधिकारी हैं।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में हरीसिंह कश्यप, प्रहलाद गुप्ता, चंदा पण्डा पार्षद, समन्दर सिंह, केप्टेन प्रताप सिंह, राजवीर सिंह चौधरी, अजयपाल दारापुरिया, देवी सिंह, मानसिंह सागर, गोपीकांत शर्मा, दामोदर कश्यप, राधेश्याम शर्मा, प्रवीण चौधरी, बॉबी शर्मा, नरेश शर्मा, आदि मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
