शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, विदेशी कार्य और लोक शिकायत निवारण) ए. शैनामोल को सचिव (आयुष) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिव (आयुष) राखिल कहलों को अब सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस) और जल शक्ति विभाग में मूल आधार पर नियुक्त किया गया है।
राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की प्रबंध निदेशक ऋचा वर्मा अब राज्य औद्योगिक विकास निगम (SIDC) की प्रबंध निदेशक भी होंगी। राजेश्वर गोयल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। ऋचा वर्मा हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का कार्यभार भी संभालती रहेंगी।
निदेशक, भू-अभिलेख रितिका को अतिरिक्त भंडार नियंत्रक, उद्योग विभाग का पदभार सौंपा गया है, जबकि एचपीएएस अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू को इस प्रभार से मुक्त किया गया है।
निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के पद पर स्थानांतरणाधीन अभिषेक वर्मा को अब निदेशक, भू-अभिलेख शिमला बनाया गया है। वहीं, डाॅ. निपूर्ण जिंदल निदेशक, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस के रूप में कार्यरत रहेंगे और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
ट्रेन का सफर हुआ और सस्ता | रेलवे का नया ‘राउंड ट्रिप’ ऑफर, जानें कैसे मिलेगी 20% की सीधी बचत
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
