हिसार
हरियाणा में हिसार जिले के अग्रोहा में एक घटना से हर किसी का दिल दहल उठा। 35 साल के एक युवक ने अपनी दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी को पहले नशे की गोलियां देकर सुला दिया और फिर कुदाल के वार से उन सभी की हत्या कर दी। इसके बाद किसी वाहन के आगे आकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस के अनुसार गांव नंगथला निवासी 35 वर्षीय रमेश वर्मा अग्रोहा मोड़ पर वर्मा पेंटर के नाम से अपनी दुकान चलाता है। रमेश कुमार अग्रोहा में शादी कार्ड बनाने का काम भी करता था। सोमवार सुबह उसका शव सड़क पर मिला। ग्रामीणों ने घर जाकर दरवाजा खटखटाया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर लोग अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गए।अंदर रमेश की 32 वर्षीय पत्नी सविता, 14 वर्षीय बेटी अनुष्का, 12 साल की बेटी दीपिका और 11 साल के बेटे केशव का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। मृतक रमेश लोगों के घरों में घुसे सांप, जहरीले जानवर, बिच्छू, जंगली छिपकलियों को पकड़कर जंगल में छोड़ता था। इस काम के लिए वह पैसे नहीं लेता था, लेकिन अब उसके द्वारा उठाए गए कदम से सभी हैरान हैं।
डीएसपी नारायण चंद ने बताया कि चारों के सिर में मिट्टी खोदने वाले कुदाल से वार किया गया है। पांचों शवों को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची हुई है।
मोक्ष प्राप्ति के लिए उठाया कदम
पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा कि मैं रमेश पेंटर अपने पूरे परिवार को खत्म कर रहा हूं। यह पुलिस को बता दें। ये भी लिखा है कि वह संन्यास लेना चाहता था, लेकिन उसके रास्ते में बीवी-बच्चे आ रहे थे। इसलिए उसने पहले इनको मारा है और फिर खुद को समाप्त किया है। उसका अब इस दुनिया में मन नहीं लग रहा है। ये दुनिया उसके रहने लायक नहीं है। यहां पर राक्षसी प्रवृति के इंसान रहते हैं। वह दुनिया को छोड़ना चाहता है लेकिन उसको डर है कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का क्या होगा? वह उनसे बहुत प्यार करता है। ये भी लिखा कि रात में उसने खीर बनाई थी, जिसमें सबको नशे की दवाई दी थी।
पुलिस का मानना है जब रात को सब लोग नशे में सो गए तो 2 बजे के करीब उसने सिर में कुदाल मारकर सोते हुए सभी की हत्या कर दी। परिवारजनों की हत्या के बाद रमेश ने बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन करंट नहीं लगा। इसके बाद उसने आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कटकर जान देने के लिए रेलवे लाइन की तरफ गया। रास्ते में उसने बरवाला रोड पर अज्ञात वाहन के आगे आकर जान दे दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
