सूरत
गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां बच्चे एक मेनहोल पर पटाखे फोड़ रहे थे कि अचानक सीवर से निकली गैस से आग भड़क गई जिससे पांच बच्चे झुलस गए। सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जिनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
दरअसल सीवर के ढक्कन के नीचे से गैस लाइन निकली है, जिसमें लीकेज हो रहा था। बच्चों ने पटाखे जलाने के लिए आग जलाई तो नीचे से लपटें निकलने लगीं और बच्चे उसकी चपेट में आ गए। यह हादसा एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। खुशकिस्मती ये रही कि बच्चे गंभीर रूप से नहीं झुलसे।
पाइपलाइन हो गई थी डैमेज
सोसाइटी में ग्राउंड गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। इसी दौरान गली नंबर-7 के पास मशीन से एक पाइपलाइन डैमेज हो गई थी। इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चे खेल-खेल में गटर के ढक्कन पर पटाखे रखकर चलाने लगे। यहां गैस जमा थी, जिसने आग पकड़ ली। गैस कम मात्रा में थी, जिससे जल्द ही आग बुझ भी गई।
हादसे के बाद पांच बच्चे झुलस गए, हालांकि इनमें कोई गंभीर नहीं है। कुछ के हाथ और पैरों में हल्की जलन की शिकायत थी। इसका ट्रीटमेंट हो गया। कुछ बच्चों के बाल भी जल गए, लेकिन किसी के चेहरे पर जख्म नहीं हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
