जयपुर
राजस्थान हाइकोर्ट (Rajasthan High Court) को दो और नए न्यायाधीश मिल गए हैं। इन्हें मिला कर अब राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट में जजों के 50 पद स्वीकृत हैं। दो और जजों की नियुक्ति के बाद भी अभी बीस पद और खाली रह गए हैं।
केंद्र सरकार ने राजस्थान हाइकोर्ट (Rajasthan High Court) में 2 और नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना गुरूवार को जारी की। दोनों न्यायाधीश वकील कोटे से बनाए गए हैं। दोनों नए न्यायाधीश समीर जैन और रेखा बोराणा जल्द ही शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। दो और न्यायाधीशों की नियुक्ति होने से लंबित केसों के निस्तारण में मदद मिलेगी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने न्यायिक कोटे से विनोद कुमार भारवानी, मदन गोपाल व्यास और उमाशंकर व्यास सहित वकील कोटे से सुदेश बंसल, फरजंद अली और अनूप ढंड को न्यायाधीश नियुक्त किया था। इनमें से उमाशंकर व्यास की शपथ होना अभी बाकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
