अलवर
ACB की जयपुर ग्रामीण की टीम ने अलवर जिले के खेड़ली थाने में तैनात ASI प्रह्लाद मीणा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम एएसआई से पूछताछ कर रही है। ASI ने परिवादी से एक मुकदमे में मदद के लिए एक लाख की घूस मांगी थी जिसकी पहली किस्त के 50 हजार रुपए लेते हुए ACB ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि एक मुकदमे में नाम निकालने और विरुद्ध केस में कार्रवाई करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एएसआई प्रह्लाद मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई एएसपी नरोत्तम वर्मा और सीआई नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।
एसीबी के अनुसार परिवादी रवि राजपूत खेड़ली निवासी ने जयपुर मुख्यालय एसीबी को शिकायत दी थी कि एएसआई उनके मुकदमें में मदद करने के एजव में 1 लाख रुपए की रिश्वत का दबाव बना रहा है। इसके बाद में एसीबी ने 27 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन किया। अगले दिन खेड़ली थाने के बास की गली से एएसआई को 50 हजार रुपए की रिश्वते लेते दबोच लिया।
ACB की भनक लगते ही भागने का प्रयास
एएसआई ने परिवादी से बाहर आकर गली में रिश्वत की राशि ली। टीम को देखकर एएसआई ने भागने का प्रयास किया। लेकिन एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। रिश्वत की राशि भी उससे बरामद कर ली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
