धमाका, चीखें और अंधेरा | अर्पोरा के नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से 23 कर्मचारियों की मौत, आधी रात लपटों ने पूरा क्लब निगला

गोवा (Goa) के अर्पोरा (Arpora) गांव में शनिवार रात नाइटक्लब (Night club) के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में स्टाफ  के 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस-फायर टीमें राहत कार्य में जुटीं, सीएम और डीजीपी मौके पर पहुंचे।

पणजी

गोवा के उत्तर जिले में स्थित अर्पोरा गांव की रात शनिवार को एक डरावने धमाके से फट गई। आधी रात के आसपास एक नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर फटने से लगी आग ने पलक झपकते ही पूरे क्लब को लपटों में बदल दिया। स्टाफ के 23 सदस्य जिंदा जलकर मर गए — एक भी पर्यटक हताहत नहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किचन एरिया में काम करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग इतनी तेज़ फैल गई कि बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सीढ़ियों पर दो शव मिले, जबकि बाकी ज्यादातर कर्मियों को किचन एरिया में ही आग ने निगल लिया।

हवाई किरायों पर सरकार का बड़ा प्रहार | इंडिगो संकट के बाद उछले किराए थामने को घरेलू उड़ानों पर लगी ‘फेयर कैप’, जानें क्या तय हुआ किराया

सूचना मिलते ही गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। डीजीपी ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट आग की प्राथमिक वजह मानी जा रही है, लेकिन पूरी जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने
वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब आग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि इस घटना के लिए क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने नियमों की अनदेखी की। पुलिस ने बताया कि यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और पिछले साल ही खोला गया था। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और रातभर राहत और बचाव कार्य में लगी रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त क्लब में स्टाफ के अलावा कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन वे बाहर निकलने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस-फायर ब्रिगेड टीमें इलाके में बचाव और सुरक्षा कार्य में जुटी हैं तथा क्लब की सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच भी शुरू कर दी गई है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हवाई किरायों पर सरकार का बड़ा प्रहार | इंडिगो संकट के बाद उछले किराए थामने को घरेलू उड़ानों पर लगी ‘फेयर कैप’, जानें क्या तय हुआ किराया

हॉल में सोते हुए कत्ल | पैर काट दिए… कड़े गायब… शरीर पर कई वार — अंदर का वह मंजर जिसने पूरे गांव को सुन्न कर दिया, दादी-नातिन की निर्मम हत्या

सीएम भजनलाल के निर्देश पर बड़ी पोस्टिंग लिस्ट जारी | तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट

BRC–BSA ऑफिस में चयनित वेतनमान महीनों से अटका, भ्रष्टाचार ने रोक दी सारी फाइलें | शिक्षकों में गुस्सा भड़का

RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।