भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का विवाद और गहराया, विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी-बेटे के खिलाफ दर्ज कराई FIR | लिखा- 10 किलो गोल्ड और करोड़ों के हीरा-जवाहरात चुरा लिए

भरतपुर 

राजस्थान में भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का आपसी विवाद और गहरा गया है। पूर्व केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी दिव्या सिंह व बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ थाना मथुरा गेट में एक FIR दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि इन दोनों ने मिलकर बैंक लॉकर से 10 किलो गोल्ड और करोड़ों के हीरे जवाहरात चुरा लिए हैं।

‘इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा, नीतीश की इस बात पर पीएम मोदी ने लगाया ठहाका | फिर मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार… इसके बाद ये हुआ

आपको बता दें कि इससे पहले विश्वेन्द्र सिंह ने दिव्या सिंह और अनिरुद्ध पर भरपेट खाना नहीं देने, मारपीट करने का आरोप लगाया था।जिसके बाद दिव्या सिंह और अनिरूद्ध मीडिया के सामने आए और आरोपों को खारिज करते हुए विश्वेन्द्र सिंह पर मोती महल और महाराजा सूरजमल की प्रॉपर्टी बेचने के आरोप लगाए थे। पिछले महीने ही विश्वेन्द्र सिंह ने एसडीएम कोर्ट में पत्नी -बेटे से भरणपोषण दिलाने की अर्जी लगाईं थी।

अब ताजा घटना क्रम में विश्वेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दिव्या और अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट का दस किलो सोना और करोड़ों रुपए के हीरे-जवाहरात लॉकर से निकल लिए हैं। विश्वेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया है कि ये लॉकर जॉइंट हैं नई दिल्ली वॉल्ट लिमिटेड, डी-70 डिफेंस कॉलोनी में है। जिसकी संख्या 1402 है। विश्वेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस लॉकर को उनकी बिना अनुमति के सोलह बार खोला गया।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में विश्वेन्द्र सिंह ने बताया है कि दिव्या और अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था। इस साल 19 मार्च को यह सदस्य्ता खत्म हो चुकी है। विश्वेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 2 अप्रेल 2011 को मोहित ज्वैलर्स जयपुर से दस किलो गोल्ड खरीदा था जिसे भरतपुर में रखने की जगह सुरक्षित नहीं होने से इसे दिल्ली के लॉकर में रखा गया था। और यह लॉकर दिव्या और अनिरुद्ध ने बिना उनकी अनुमति के खोल लिए। इस मामले में पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से कतरा रही है।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा, नीतीश की इस बात पर पीएम मोदी ने लगाया ठहाका | फिर मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार… इसके बाद ये हुआ

NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौंपी समर्थक सांसदों की लिस्ट

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF जवान ने मारा थप्पड़ | DG ने किया सस्पेंड

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, गहलोत सरकार के कार्यकाल के इन सभी कर्मचारियों की होगी जांच, दायरे में आएंगे लाखों कर्मचारी | SOG की सिफारिश के बाद उठाया कदम

NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, बैठक में शामिल हुए 15 दलों के 21 लीडर | आठ जून को शपथ ले सकते हैं मोदी | INDIA ब्लॉक ने सरकार बनाने की दावेदारी से खींचे हाथ

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी-बारिश की संभावना | जानें अगले चार दिन आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

लोकसभा चुनाव-2024: राजस्थान में तस्वीर साफ, भाजपा को बड़ा झटका | यहां जानें-कौन कहां से जीता

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

इंसानियत…

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें