दौसा
डकैतों ने दौसा जिले की एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेंधमारी की, लेकिन स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी को नहीं उखाड़ सके। इससे बैंक में लाखों रुपए लुटने से बच गए। सूचना पर महुवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस बीच बैंक प्रबंधन द्वारा पुलिस को घटना की सूचना देरी से देने व सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेंधमारी की यह घटना दौसा जिले के बैजूपाडा कस्बे की है। लुटेरे बैंक का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे नाकाम रहे। घटना रविवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। इसकी जानकारी सोमवार को कर्मचारियों के बैंक पहुंचने पर लगी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाश बैंक के पीछे सीढ़ियों के पास वेंटिलेशन के लिए लगे रोशनदान को तोड़कर अंदर घुसे जहां उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, इसके साथ ही किसी नुकीली वस्तु से दीवार तोड़कर तिजोरी उखाड़ने का भी प्रयास किया। दोनों ही प्रयासों में बदमाशों को सफलता नहीं मिली। इससे तिजोरी में रखे लाखों रुपए पार होने से बच गए।
बदमाशों ने बैंक की लाइट व कैमरों के कनेक्शन भी काट दिए थे। केवल एक कैमरे में एक बदमाश नजर आ रहा है। स्ट्रांग रूम की दीवारें मजबूत होने के कारण बदमाश उसे तोड़ने में विफल रहे। बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
