टोक्यो ओलम्पिक: भारत का डबल धमाल, नीरज चोपड़ा ने दिलाया पहला गोल्ड, बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज

टोक्यो 

टोक्यो ओलम्पिक में सात अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। भारत ने इस दिन डबल धमाल मचाया। इस ओलम्पिक में नीरज चौपड़ा ने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता, वहीं बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम किया। इन्हें मिलकर भरता के पदकों की संख्या अब सात हो गई है।

एथलेटिक्स में पदक जीतने का सौ साल का सूखा खत्म
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो कि सोने का तमगा हासिल करने के लिए पर्याप्त था। यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। 

ब्रॉन्ज जीतने वाले बजरंग पूनिया

सात साल की उम्र में अखाड़े में कदम रखने वाले बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया।

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है शनिवार को फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया

इसके साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं साथ ही, वह ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पीला तमगा अपने नाम किया था

इन खेलों में मिले पदक
टोक्यो खेलों में भारत का यह 7वां पदक है इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य दिलाया पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलन में मीराबाई चनू ने रजत पदक पर कब्जा किया भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता बैडमिंटन में पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के नाम भी कांस्य पदक हैं

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इसके साथ ही भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया है
2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते थे ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था




 

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?