ध्रुव गुप्ता, खेल संवाददाता
भारत में कोरोना संकट के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरऔर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेलने वाले पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड को अपनी तरफ से 50000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 29 लाख रुपए रुपए प्रदान किए हैं। उन्होंने भारत में ऑक्सीजन सप्लाइ की कमी की पूर्ति करने के लिए यह योगदान दिया है। पैट कमिंस ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
आपको बता दें कि आईपीएल छोड़ने वालों में एंड्र्यू टाई, एडम जम्पा और केन रिचर्ड्सन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन और भारत के रविचंद्रन अश्विन ने भी परिवार के साथ समय बिताने के लिए टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ दिया। जहां कई विदेशी खिलाड़ी भारत में बढ़ते संक्रमण को देखकर आईपीएल छोड़ने की बाते कर रहे हैं, वहीं ऐसे समय में इसऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारत की समस्या को समझते हुए 50000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का कंट्रीब्यूशन करके एक मिसाल कायम की है।
‘भारत उन्हें बहुत पसंद’
पैट कमिंस ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत उन्हें बहुत पसंद है और यहां के लोगों को तकलीफ में देखकर उन्हें भी दुख है। यहां के लोग काफी अच्छे और दयालु हैं। पैट कमिंस ने ट्वीट में लिखा कि ‘इस पर काफी विचार विमर्श हो रहा था कि आईपीएल हो या न हो, पर मुझे यह लगता है कि इंडियन गवर्नमेंट ने यह देखा कि लॉकडॉन में घर में लोगों को इस मुश्किल समय में अपना मनोरंजन करने का जरिया मिल जाएगा, अगर वो कुछ घंटे देखेंगे तो।’ उन्होंने यह भी कहा कि आइसोलेशन में मौजूद लोगों के लिए IPL एंजॉय करने का जरिया है। इससे हम उन्हें खुश रखने की कोशिश कर रहे हैं।
ऑक्सीजन सप्लाई करने में मिलेगी मदद
पैट कमिंस ने अपने साथी क्रिकेटर्स से अपील की है कि वो भी कुछ डोनेशन करके इंडिया में ऑक्सीजन सप्लाइज की कमी की पूर्ति करें। उन्होंने अंत में यहां तक कहा कि उनका योगदान ज्यादा नहीं है, पर शायद वो किसी के लिए मददगार साबित हो जाएं। कमिंस ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे खुशी है कि हमारे पास करोड़ों लोगों तक पहुंचने का माध्यम है। इसका हम अच्छे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सोचकर ही मैंने पीएम केयर फंड में दान किया है। इससे भारत सरकार को अपने अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई खरीदने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
