बाड़मेर
बाड़मेर से दिल दहला देने वाली भयावह खबर आ आ रही है। यहां बस और टैंकर में भिंड़त (Head On Collision Between Bus-Tanker) के बाद जबरदस्त आग लग गई जिसकी जद में बस सवारों के आने की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चल रहा है। इस हादसे में बस में सवार बारह लोगों के मरने की पुष्टि प्रशासन ने की है। CM गहलोत ने पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
यह दर्दनाक हादसा बाड़मेर- जोधपुर हाईवे पर हुआ। यहां बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। कुल कितनी सवारियां इसमें झुलसी; अभी इसका पता नहीं लग सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि कम से कम एक दर्जन लोग इस वीभत्स हादसे की चपेट में आए हैं। घायलों को बालोतरा अस्पताल ले जाया गया है। बारह लोगों की मौत की सूचना है।
रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा
बस में बैठी सवारी ने बताया कि बालोतरा से करीब 20-25 सवारियां अंदर थीं। ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया इससे आग लग गई। बस में 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले गए हैं। वहीं कुछ सवारियां अंदर हो सकती हैं। हादसा संस्कार स्कूल के पास भांडियावास गांव में हुआ। पचपदरा पुलिस के साथ बालोतरा और रिफाइनरी से फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंच गई है।
बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 10, 2021
भांडियावास के पास बस और टैंकर की जब जबरदस्त तरीके से भिड़ंत के बाद लगी इतनी खतरनाक थी कि चंद मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने बस में सवार लोगों को नीचे उतारा। जख्मी लोगों को बालोतरा अस्पताल के लिए निजी साधनों से भेजा। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने कई कोशिशें की। घटना की सूचना मिलने पर पचपदरा बालोतरा पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन प्रशासन अब बस के अंदर सवार लोगों की शिनाख्त कर रहा है। अभी तक मरने वालों की संख्या के बारे में कोई भी जानकारी प्रशासन ने नहीं दी है।
हादसे में बस और ट्रेलर दोनो वाहनों के कुल 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को बालोतरा के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।
(खबर रिफ्रेश करते रहें, अपडेट होती जा रही है )
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
