REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग रविवार देर रात तक कट ऑफ जारी कर दी। विज्ञापित 15500 पदों के वर्गवार दो गुणा आशार्थियों की सूची आज जारी की गई। कटऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय काम करता रहा।