मेरा वोट, मेरा अधिकार… भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगों से जगाई मतदान की अलख | मतदाता जागरूकता के लिए हुई चित्रकला प्रतियोगिता

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप कैलेण्डर-2026 के तहत मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने मतदान और सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया।

भरतपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदान कराने और मतदाता दिवस को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की तैयारी अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में शनिवार को छात्राओं ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए मतदान का संदेश दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशों और स्वीप कैलेण्डर-2026 के तहत महाविद्यालय में मतदाता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान का महत्व, मतदाता जागरूकता, लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और शत-प्रतिशत मतदान जैसे विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रों के माध्यम से छात्राओं ने साफ संदेश दिया—’मेरा वोट, मेरा अधिकार’ और ‘सशक्त लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान’।

मतदाता क्लब के सदस्यों ने दिया सक्रिय सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में मतदाता क्लब की सदस्य डॉ. अलका गोयल, डॉ. दीपित अग्रवाल, सुश्री अंशुलता और सुश्री प्रिया शर्मा ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर अन्य संकाय सदस्यों में डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. अंजू पाठक, डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. कविता आचार्य, डॉ. भरत भूषण, सुश्री अंजू मीना और श्री विकास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता का मतदान करना जरूरी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *