पहले दिन ही जुटे 12.5 लाख, अब लटुरिया हनुमान मंदिर परिसर में बनेगा भव्य राम मंदिर | 50 लाख की लागत से होगा निर्माण, सालासर शैली से प्रेरित होगा मंदिर

भरतपुर के लटुरिया हनुमान मंदिर परिसर में जनसहयोग से 50 लाख रुपये की लागत से भव्य राम मंदिर बनेगा। भूमि पूजन के पहले दिन ही 12.5 लाख रुपये जुटे।

भरतपुर। लटुरिया हनुमान मंदिर परिसर में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक लटुरिया हनुमान मंदिर परिसर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से राम मंदिर का निर्माण जनसहयोग से कराया जाएगा। खास बात यह रही कि मंदिर निर्माण की घोषणा और भूमि पूजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं ने करीब 12.5 लाख रुपये का सहयोग जुटा दिया।

मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन लटुरिया हनुमान मंदिर के महंत मनीरामदास महाराज और बंध बरेठा के संत स्वामी शीतलदास महाराज ने मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे।

सालासर की तर्ज पर दिखेगी स्थापत्य की झलक

लटुरिया हनुमान मंदिर को क्षेत्र की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध तपोस्थली के रूप में पहचान हासिल है। इसी परिसर में बनने वाला नया राम मंदिर पूर्वी राजस्थान में धार्मिक वास्तुकला और स्थापत्य कला का आकर्षक उदाहरण बनाने की योजना है। मंदिर का निर्माण शेखावाटी के प्रसिद्ध सालासर हनुमान मंदिर की स्थापत्य शैली से प्रेरित होकर कराया जाएगा।

मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अरुण गौतम के निर्देशन में यश गौतम ने तैयार किया है। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर शहर और आसपास के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।

जनसहयोग से पूरा होगा निर्माण

भूमि पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक राशि जल्द जुटाने और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का संकल्प लिया। पहले दिन ही 12.5 लाख रुपये की राशि जुटने से निर्माण के लिए जनसहयोग की शुरुआत को उत्साहजनक माना जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, सर्जन डॉ. गोविन्द गुप्ता, विद्युत निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता हेमराज गोयल और सतीश गोयल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे। सभी ने मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक जनसहयोग जुटाने और कार्य को जल्द पूरा कराने का विश्वास दिलाया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *