जयपुर
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिला तथा थानागाजी प्रकरण सहित विभिन्न लंबित शिक्षक समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग का एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश महामंत्री डॉ. सुशील कुमार बिस्सु ने उच्च शिक्षा मंत्री को बताया कि सीएएस के तहत आयोजित बैठक को सम्पन्न हुए लगभग 8 माह बीत चुके हैं; परन्तु नियमानुसार लाभान्वित होने वाले शिक्षकों की सूची आज दिनांक तक भी जारी नहीं हुई है, जिससे शिक्षक समुदाय में गहरा असंतोष है।
बिना प्राचार्य के चल रहे महाविद्यालय
अधिकांश महाविद्यालय बिना प्राचार्य के चल रहे हैं। आरवीआरईएस के शिक्षकों के सीएएस संबंधित प्रकरण लम्बे समय से लम्बित हैं। महाविद्यालयों में प्रोफेसर के पदों पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया ठण्डे बस्ते में है। महाविद्यालयों में शारीरिक शिक्षक और पुस्तकालय अध्यक्षों के अधिकांश पद रिक्त पड़े हैं। सातवें वेतनमान की शेष राशि देने की बात सुनी नहीं जा रही है तथा थानागाजी जैसे कतिपय प्रकरणों के बाद तो राज्य में शिक्षकों का सम्मान भी सुरक्षित नहीं है।
प्रतिनिधिमण्डल ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से आग्रह किया है कि रीट परीक्षा के दौरान थानागाजी के एसडीएम एवं तहसीलदार ने वहाँ के महाविद्यालय में जाकर राजकार्य में जो बाधा डाली तथा ड्यूटी पर कार्यरत शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार करके विलम्ब से आए अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया था। उक्त संदर्भ में प्रशासन द्वारा अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे शिक्षकों में असुरक्षा के साथ-साथ गहरा रोष भी है।
प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों को भाटी ने थानागाजी प्रकरण सहित उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की मांगों व समस्याओं पर शीघ्र ही अपेक्षित कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि रुक्टा (राष्ट्रीय) के सदस्य राज्य की उच्च शिक्षा की दशा व दिशा में सुधार लाने के लिए मनोयोग से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर संगठन की मांग पर राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में दशहरा, दीपावली व शीतकालीन अवकाश घोषित करने के लिए उनका आभार भी प्रकट किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
