राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला कैडर के 18 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। शिवानी सिंह को जोधपुर DJ और बलजीत सिंह को जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया।
जयपुर/जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जिला संवर्ग (कैडर) के 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलावों में जोधपुर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शिवानी सिंह की नियुक्ति और भरतपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजीत सिंह का तबादला शामिल है।
हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार बलजीत सिंह को भरतपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से हटाकर राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवानी सिंह अब जोधपुर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी।
हाईकोर्ट में भी बदली कई अहम जिम्मेदारियां
तबादला सूची में जिला अदालतों के साथ हाईकोर्ट की प्रशासनिक शाखाओं में भी कई बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों को उनकी नई पोस्टिंग के साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई जिम्मेदारियों की प्रमुख सूची इस प्रकार है—
- शिवानी सिंह — जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर
- बलजीत सिंह — रजिस्ट्रार विजिलेंस, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच
- सुनील कुमार पंचोली — रजिस्ट्रार विजिलेंस, राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ, जोधपुर
- हेमंत सिंह बघेला — रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच
- मीनाक्षी शर्मा — जिला एवं सत्र न्यायाधीश, टोंक
- अनिल बेनीवाल — जज, POCSO विशेष न्यायालय संख्या-1, अजमेर
- डॉ. सीमा अग्रवाल — रजिस्ट्रार रूल्स, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर
- देवेंद्र सिंह भाटी — जज, POCSO स्पेशल कोर्ट, जोधपुर मेट्रो
- जगत सिंह पंवार — अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दूदू
- शिव कुमार — रजिस्ट्रार क्लासिफिकेशन-I, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच
- प्रशांत चौधरी — अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दौसा
- विकास कालेर — रजिस्ट्रार क्लासिफिकेशन-I, राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर
- अर्चना मिश्रा — सेशन जज, ACB विशेष अदालत-2, जोधपुर
- रश्मि नवल — अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), विशेष साइबर कोर्ट, जयपुर
इसके अलावा सुशील कुमार पाराशर, तोषिता मालानी, कुलदीप राव और पायल अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रशासनिक स्तर पर बदलाव का असर
हाईकोर्ट के इस फेरबदल में जिला एवं सत्र न्यायालयों के साथ-साथ हाईकोर्ट की प्रशासनिक शाखाओं में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। खास तौर पर रजिस्ट्रार विजिलेंस, रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रार रूल्स और रजिस्ट्रार क्लासिफिकेशन जैसे पदों पर बदलाव किया गया है।
इन नियुक्तियों के साथ संबंधित न्यायिक अधिकारियों को अब अपनी नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
