banks clerical recruitments exam
सरकारी बैंकों में क्लर्क की नौकरी कर रहे बेरोजगार युवकों के लिए जरूरी और अच्छी खबर है। अब आने वाले दिनों में ऐसे बेरोजगार युवक अपनी स्थानीय भाषा (regional languages) में एग्जाम दे सकेंगे। वित्त मंत्रालय की तरफ से यह सिफारिश की गई है। इसके अनुसार देश के 12 सरकारी बैंकों में क्लर्क पद के लिए होने वाली प्रारंभिक और मुख्य (Prelim & Main exams) परीक्षाएं अब 13 स्थानीय भाषाओं में होंगी। इन भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी भाषा भी शामिल हैं।
स्थानीय युवाओं को नौकरी के समान अवसर देने की कोशिश
केंद्र सरकार के इस फैसले से स्थानीय युवाओं को नौकरी के समान अवसर मिल सकेंगे। वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस ने ट्विटर पर जानकारी देते हुआ कहा कि इस संबंध में काम करने वाली कमिटी ने इस तरह फैसला लिया है ताकि स्थानीय युवाओं को नौकरी के समान अवसर दिए जा सकें और स्थानीय भाषा के जरिए बैंक कस्टमर से बेहतर संवाद संभव हो सके।
एसबीआई में क्लर्क भर्ती पर भी नई व्यवस्था होगी लागू
डिपार्टमेंट ने यह भी स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में एसबीआई में क्लर्क भर्ती के लिए होने वाले एग्जाम भी 13 स्थानीय भाषाओं में कराए जाएंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि एसबीआई क्लर्क पद के लिए पहले जारी हो चुके विज्ञापन और उसके तहत ली गई परीक्षाएं पहले की तरह ही पूरी की जाएंगी। नई व्यवस्था आगे के लिए लागू होगी।
आपको बता दें कि एसबीआई को छोड़कर सभी सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए आईबीपीएस परीक्षा आयोजित करता है। हाल ही में आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
