नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक ट्विटर हैंडर @narendramodi शनिवार देर रात हैक हो गया। रात 2 बजकर 11 मिनट पर इससे एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा किया कि ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है।‘
इस ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया, जिस पर जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने को कहा गया। दो मिनट बाद ही इस ट्वीट को तुरंत डिलीट कर दिया गया और फिर 2 बजकर 14 मिनट पर इसी तरह का एक और ट्वीट किया गया। कुछ देर बाद उस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे।
PMO ने दी हैकिंग की जानकारी
इस गड़बड़ी के घंटे भर बाद 3 बजकर 18 मिनट पर पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ हुई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
पीएम मोदी के ट्वीट को देखते ही ट्विटर पर कई लोगों ने आशंका जताई कि प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम का अकाउंट कुछ समय के लिए कॉम्प्रोमाइज हो गया था। PMO ने कहा कि इस दौरान पीएम अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें।
The Twitter handle of PM @narendramodi was very briefly compromised. The matter was escalated to Twitter and the account has been immediately secured.
— PMO India (@PMOIndia) December 11, 2021
In the brief period that the account was compromised, any Tweet shared must be ignored.
ट्विटर में खलबली
PM का अकाउंट हैक होने की खबर मिलते ही ट्विटर में भी खलबली मच गई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के प्रवक्ता ने बताया कि हम 24X7 पीएम ऑफिस से बातचीत कर रहे हैं। हैकिंग की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने कॉम्प्रोमाइज्ड अकाउंट को सिक्योर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। हमारी जांच में पता चला है कि इस समय किसी और अकाउंट के हैक होने का कोई संकेत नहीं है।
भारत सरकार भी कर रही है जांच
केंद्र सरकार इस हैकिंग का पता लगाने में जुट गई है। सरकार इस बात को जानने में जुट गई है कि इस हैकिंग के पीछे कौन था। इसके लिए सरकार ने इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम CERT-IN को इस काम में लगाया गया है और वो हैकिंग के सोर्स का पता लगाने का कोशिश कर रही है।
हैकिंग में ट्विटर के आंतरिक सिस्टम का इस्तेमाल नहीं
पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट की हैकिंग की ट्विटर द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस पूरी प्रक्रिया में ट्विटर के आंतरिक सिस्टम का इस्तेमाल नहीं हुआ था। जैसे ही उन्हें इस हैकिंग कीजानकारी मिली, ट्विटर की सपोर्ट टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “ट्विटर की अब तक की आंतरिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर के सिस्टम के किसी भी उल्लंघन के कारण इस अकाउंट से छेड़छाड़ नहीं की गई थी।“
पिछले साल से अलग पैटर्न फॉलो किया गया
ट्विटर की जांच में यह भी पता चला है कि पीएम मोदी के अकाउंट की हैकिंग में पिछले बार से अलग पैटर्न फॉलो किया गया था। पिछली साल दुनिया के टॉप नेताओं का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था, इसके लिए coordinated social engineering attacks का इस्तेमाल किया गया था। जांच रिपोर्ट इस ओर इशारा करता है कि एक बार का अटैक था जो किसी विशेष खाते को लेकर टारगेट किया गया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
