जयपुर
जयपुर शहर में Phed एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में एक दिसंबर को पानी की सप्लाई नहीं करेगा। इस दिन उसने मेंटेनेंस और रिपेयरिंग के काम के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शट डाउन लिया है। इस कारण शहर के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों के करीब पौने दो लाख घरों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। 2 दिसंबर से सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
पीएचईडी के अधिकारियों के अनुसार बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पम्प हाउस की सफाई और रिपेयरिंग का काम करवाया जाएगा। इसके कारण 1 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दोनों पम्प हाउस पर शटडाउन रहेगा। इस कारण परकोटा समेत विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, दिल्ली बाइपास, सीकर रोड की एक दर्जन से ज्यादा एरिया में पानी की सप्लाई नहीं होगी। शहर का 35 फीसदी एरिया इस शटडाउन से प्रभावित रहेगा।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
वीकेआई रोड नंबर 9 से 14, जीवन दीप कॉलोनी, निवारू रोड की आंशिक कॉलोनियों, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर के सेक्टर 1 से 9, अम्बाबाड़ी, सीकर रोड, रामनगर (लंकापुरी) शास्त्री नगर, नाहरी का नाका, भट्टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाषनगर, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, मोदीखाना, रामचन्द्र चौकड़ी, घाटगेट, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, ब्रह्मपुरी, वन विहार, दिल्ली बाइपास। चारदीवारी के जिन एरिया में रात 8 बजे पानी की सप्लाई होती है वह भी कम प्रेशर के साथ की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
