अजमेर
राजस्थान में अजमेर जिले की एक सरकारी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने बिना विड्रोल ग्राहकों के खातों से साढ़े नौ लाख ट्रांसफर कर लिए और जब राज खुला तो फरार हो गया। मंगलवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस असिस्टेंट मैनेजर को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मामला अजमेर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आदर्श नगर शाखा का है। गिरफ्तार असिस्टेंट मैनेजर का नाम हेमन्त वर्मा है और वह जयपुर के मुरलीपुरा का रहने वाला है। उस पर ग्राहकों के खातों से बिना विड्रोल फार्म करीब 9.50 रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर गबन करने का आरोप है। इसके लिए बैंक प्रबन्धन ने साढे़ चार माह पहले आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था और तब से ही आरोपी फरार चल रहा था। अब गिरफ्त में आने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार गत 24 अप्रेल को आदर्श नगर SBI शाखा के प्रबन्धक अभिजित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब दस से बारह ग्राहकों के खातों से बिना विड्रोल असिस्टेंट मैनेजर हेमन्त वर्मा ने राशि ट्रांसफर कर ली। जो कि करीब 9.50 लाख थी।
पुलिस जांच में पाया कि आरोपी हेमन्त ने अपनी आईडी से बिना ग्राहक के विड्रोल फार्म भरे राशि अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर की और बाद में उनसे यह राशि ले ली। इस पर उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह फरार था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के मुरलीपुरा घर पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
