धौलपुर
धौलपुर शहर में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक युवक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इससे इलाके में दहशत फ़ैल गई। वहीं युवक ने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर तीन थानों निहालगंज, कोतवाली और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस के लिए मुखबिर के शक में बदमाशों ने इस युवक के घर पर फायरिंग की। बदमाशों की तादाद तीन बताई जा रही है। निहालगंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर पवन कुमार अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक हंसराम, सूरज और महेश आए और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। उन्होंने कई फायर किए, उसने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के बाद हमलावर भाग गए।
युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों को उस पर पुलिस का मुखबिर होने का शक है। 21 दिसंबर को भी लाठी-डंडों से वार किया था, जिसमें वह और उसका छोटा भाई घायल हुए थे। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जगह-जगह नाकाबंदी करवाई, मगर आरोपी पकड़ में नहीं आए। आरोपियों के खिलाफ निहालगंज थाना पुलिस में नामजद मामला दर्ज किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
